लड़की के साथ किया रेप, घर मे कम करने गयी थे…

नई दिल्ली : घरों काम करने वाली बाई को कार में बैठाया और फिर सुनसान जगह ले जाकर लूट ली इज़्जत , गोविंदपुरम स्थित घरों से काम कर लौट रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने सोमवार शाम कैब चालक ने एनएच-24 के पास कार में उसके साथ रेप किया| घटना के बाद चालक महिला को डासना के पास फेंक कर फरार हो गया|
आरोप है कि एनएच-24 से उसने कुड़िया गढ़ी की ओर कार मोड़ ली| करीब चार किलोमीटर अंदर जाकर सुनसान जगह में कैब रोककर महिला के साथ रेप किया| आरोप है कि विरोध पर उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी|
इसके बाद उसे डासना के पास फेंककर फरार हो गया| राहगीरों की मदद से महिला घर पहुंची और परिजनों के साथ पिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई| एसपी ग्रामीण अरविंद मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है| जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा|
महिला लोगों की मदद से घर पहुंची और पुलिस को मामले की सूचना दी| पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है| मसूरी निवासी पीड़िता यहां परिवार के साथ रहती है| महिला घरों में काम कर बच्चों का लालन-पालन करती है|
सोमवार सुबह वह काम करने गोविंदपुरम आई थी| शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर लौट रही थी| ऑटो का इंतजार करते समय मसूरी रघुनाथ पुर निवासी कैब चालक पिंटू यादव ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठा लिया|

Comments